फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दंपती से लूट का आरोपी गिरफ्तार, 8840 रुपये बरामद

Fri, 22 Aug 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। महिला की जंजीर लूट लेने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। आरोपी के पास से पुलिस ने 8840 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त 2025 को दहेलिया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से जा रहे दंपती को रोक लिया। बदमाशों ने महिला अल्का राठौर के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली और भाग गए। अल्का राठौर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुरुवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि लूटपाट का एक आरोपी रोहिला चौराहा पर है। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक से जा रहे लूट के आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इंद्रजीत उर्फ मनीष (22) निवासी पिपरगांव कोतवाली मोहम्मदाबाद बताया। जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।
उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8840 रुपये नकद बरामद किए हैं। लुटेरे ने बताया कि लूटपाट की घटना के दौरान उसके साथ गोविंद निवासी पिपरगांव था। उन्होंने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटी गई सोने की चेन उसने 50 हजार रुपये में बेच दी। इसके बाद 25-25 हजार रुपये आपस में बांट लिए। पुलिस ने इंद्रजीत उर्फ मनीष के कब्जे से 8840 रुपये बरामद किए। इंद्रजीत ने बताया कि बाइक और तमंचा उसके साथी के पास हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लूट के आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी गोविंद को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें