फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 11 Jun 2024 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज ने युवक के पिता को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। एसपी ने पूरे मामले में सीओ सिटी को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कादरीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 17 वर्ष की पुत्री की गांव के एक युवक से दो वर्ष से मोबाइल फोन पर बात चल रही थी। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
जानकारी होने पर ग्रामीण ने युवक को पुत्री से बात नहीं करने की हिदायत दी। 8 जून को युवक पुत्री को मोबाइल देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस पर युवक व गांव के लोगों ने पंचायत की। दोनों की कुछ दिनों में शादी करने की बात कही। इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। उलाहना देने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीण ने चौकी पांचाल घाट में युवक व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शाम को युवक के पिता को छोड़ दिया। पूरे मामले को रफा-दफा करके कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रकरण की जांच सीओ सिटी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें