फर्रुखाबाद। मामी ने भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने एसपी से मिलकर भांजे से पैदा हुई पुत्री का डीएनए टेस्ट करवाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने इस प्रकरण में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला गुरुवार को एसपी से शिकायत करने पहुंची। उसके लगाए आरोपों को सुनकर एसपी भी दंग रह गए। महिला ने आरोप लगाया कि 17 वर्ष पहले उसके भांजे ने उससे दुष्कर्म किया था। इससे उसको पुत्री हुुई जो इस समय सोलह वर्ष की है। पति कारपेंटर का काम करते हैं। भांजे ने भरोसा दिया कि वह पति से तलाक दिलाकर उसके साथ शादी कर लेगा। इसमें भांजे का जेठ ने भी सहयोग किया। इसके बाद वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक माह पहले भांजा घर पर आया और उसने फिर दुष्कर्म किया। शिकायत करने की बात कहने पर जेठ ने उसे तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
इन लोगों ने पति को भी पुत्री के पैदा होने की कहानी बता दी है। तब से पति भी परेशान हैं। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पुत्री का डीएनए करवाकर भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसपी ने इस प्रकरण मेेें शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को कार्रवाई करने के आदेश दिए है।