फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों की हुई फोरेंसिक जांच

Tue, 17 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लोहिया अस्पताल में फोरेंसिक जांच के साथ ही मेडिकल कराया। यह फोरेंसिक जांच वीडियो क्लिप से मिलान के लिए की जा रही है। लखनऊ की टीम ने आरोपियों के नमूने लिए।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली इलाके की मल्लू की मढ़ैया में दो अक्तूबर को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोपियों की ओर से वीडियो क्लिप बनाने का भी आरोप लगाया था। इसी बीच क्लिपवायरल हो गई।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मोहल्ला हाथीखाना निवासी प्रदीप यादव उर्फ मल्लू, अमन बाथम, रामपाल उर्फ नन्हें, मोहल्ला तलैया लेन निवासी शक्ति सिंह, तपन यादव, मोहल्ला बजरिया अलीगंज निवासी अमित राठौर, मोहल्ला जयनरायन वर्मा रोड निवासी अनुज प्रताप सिंह, शहर के गंगा नगर कालोनी निवासी राघव बाथम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से महिला के लूटे जेवर भी बरामद करने का दावा किया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। हालांकि इसी बीच आरोप लगाने वाली महिला गायब हो गई। अभी तक पुलिस महिला का सुराग नहीं लगा सकी पाई।
विज्ञापन


मंगलवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से आए डाक्टर जी खान की टीम ने फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह से आरोपियों की फोरेंसिक जांच कराने के लिए कहा। कोतवाल कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की सुबह आठों आरोपियों को जेल से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां पर फोरेंसिक टीम के अलावा आपातकालीन ड्यूटी कर रहे डाक्टर ब्रजेश सिंह ने इनका मेडिकल किया।

बताया गया कि वीडियो क्लिप से मिलान के लिए फोरेंसिक जांच की जा रही है। डा. जी खान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के शरीर के निचले भाग की जांच की गई। इनकी कुछ चीजों के नमूने लिए गए है। इसकी  जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही इन आरोपियों की फोटोग्राफी कराई गई। इस दौरान पुलिस ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में किसी को अंदर नहीं आने दिया। यहां पर दरोगा सुभाष यादव सुरक्षा के लिए कक्ष के बाहर रहे। इस दौरान डाक्टर अजय कुमार और डाक्टर प्रदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें