फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए 540 और सदस्य के 298 पर्चे बिके

Tue, 17 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र में प्रधानी व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मंगलवार से पर्चों की खरीददारी शुरू हो गई। पहले दिन प्रधान पद के लिए 540 और सदस्य पदों के लिए 298 पर्चों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान ब्लाक कार्यालय गेट पर बैरीकेडिंग न होने से लोगों ने वाहन रास्ते में खड़े कर दिए। इस कारण आवागमन प्रभावित हुआ। कार्यालय के बाहर सड़क किनारे वकीलों ने दावेदारों के पर्चे भरने के लिए सुबह से ही डेरा जमा लिया था।
विज्ञापन


प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के द्वितीय चरण के चुनाव के लिए बढ़पुर ब्लाक में मंगलवार से पर्चों की बिक्री शुरू हुई। पर्चों को बेचने के लिए नौ काउंटर बनाए गए। नामांकन कराने के लिए पर्चे खरीदने को सुबह से ब्लाक कार्यालय में भीड़ लगनी शुरू हो गई। पर्चा खरीदने आए लोगों ने बाइकों को ब्लाक कार्यालय के अंदर जाने वाले मार्ग पर खड़ा कर दिया। इस कारण आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाने को  फार्म भरने के लिए वकीलों ने ब्लाक कार्यालय के बाहर सड़क किनारे सुबह से डेरा जमा लिया था। यह देर शाम तक पर्चाें की बिक्री होने तक कार्यालय के बाहर डटे रहे। बीडीओ सुरेश चंद्र शाक्य ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद के लिए 540 पर्चाें की बिक्री हुई। इसमें आरक्षित पद के लिए 444 और अनारक्षित पद के लिए 96 पर्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 298 पर्चे बिके। इनमें आरक्षित पद के लिए 236 और अनारक्षित पद के लिए 66 पर्चे शामिल हैं। बीडीओ ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ बजे से ब्लाक कार्यालय में पर्चों की बिक्री होगी। बैरीकेडिंग न होने से दिक्कत आई है। बैरीकेडिंग कराने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों से कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें