फर्रुखाबाद। पानी निकास को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक तरफ से चार नामजद और दूसरी ओर से दो नामजद समेत चार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कादरीगेट थाने के गांव खानपुर निवासी राजेश और रामजी में पानी के निकास को लेकर विवाद चल रहा है। 28 जनवरी को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने 18 दिन बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। रीना की तहरीर पर पड़ोसी अतुल, अमन, रामजी व रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पक्ष की रानी ने राजेश, उसकी पत्नी रीना व दो अज्ञात लोगों पर मारपीट कर जेवर व रुपये छीनने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।