फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 16 May 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही सनी सिंह पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) फतेहगढ़ की अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 24 मार्च को उसके पति ट्रैक्टर में शटरिंग लादकर जा रहे थे। रास्ते में स्कूल वैन को साइड देने के दौरान आरोपी सनी की बाइक नाली में गिर गई। इसी बात से नाराज होकर सनी ने पति के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे स्कूल वैन चालक को भी पीट दिया। उसी शाम करीब 7:30 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गया। उसने बदनीयती से पकड़कर छेड़छाड़ की तथा कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके कंधे, पेट, कोहनी और सीने में चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि वह शिकायत लेकर थाने गई थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस अधीक्षक को डाक से शिकायत भेजने और मेडिकल परीक्षण कराने के बावजूद कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें