फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक व्यक्ति का दो बार मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एक व्यक्ति का दो बार अलग-अलग तिथियों पर मृत्यु प्रमाणपत्र बनाया गया। कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा बाग रठौरा निवासी बांकेलाल ने कोर्ट के आदेश पर ब्लाॅक के तत्कालीन एडीओ पंचायत विनय कुमार सिंह, गांव के निवासी दयानंद, सुभाष चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि पत्नी के नाम पर एक जमीन का बैनामा रामचंद्र के पुत्र सुभाष चंद्र से कराया था। सुुभाष चंद्र ने दूसरा बैनामा दयानंद के नाम पर कर दिया। इस मामले में सिविल कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है।
एडीओ पंचायत ने रामचंद्र की मृत्यु के दो प्रमाणपत्र जारी किए। एक मृत्यु प्रमाणपत्र वर्ष 2000 व दूसरा वर्ष 2003 में जारी किया। इस मामले की जानकारी होने पर ब्लाॅक में पहुंचकर एडीओ पंचायत विनय कुमार से विरोध किया तो वह गालीगलौज कर धमकी देने लगे। उसी दौरान सुुभाष चंद्र व दयानंद भी आ गए। इन लोगों ने मारने का प्रयास किया। कोतवाली व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें