फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्रीष्मावकाश कार्यशाला की साधना बनी संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की संस्था संस्कार भारती ने साधारण सभा की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। इसमें संगीत विधा कार्यक्रम का नेहा सक्सेना और साधना श्रीवास्तव को ग्रीष्मावकाश कार्यशाला का संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

रविवार को पक्कापुल स्थित सिंधी धर्मशाला में संस्कार भारती की बैठक हुई। पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद नए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। कहा कि नव-संवत्सर पर संगीत विधा को समर्पित कार्यक्रम होगा। इसके लिए नेहा सक्सेना संयोजक होंगी। ग्रीष्मावकाश कार्यशाला की जिम्मेदारी साधना श्रीवास्तव को दी गई। प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार कलाकारों के लिए काम कर रही है। संस्कृति मंत्रालय कार्यक्रम करवा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय और नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।
अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना ने कहा कि सभी कलाकारों ने संस्था के कार्यक्रमों को ऊंचाई पर पहुंचाया है। एक-दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर होली मनाईं।
विज्ञापन

इसमें समरेंद्र शुक्ल, डॉ. सर्वेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अनिल प्रताप सिंह, आदेश अवस्थी, रजनी लौंगवानी, रामअवतार शर्मा इंदु, रानू मिश्रा, दिलीप कश्यप, गौरी मिश्रा, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें