फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर गाली-गलौज कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए महिला ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सिठऊ निवासी राजवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसके पति की दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके एक पुत्र है। रिश्तेदारी में आने वाला राजवीर उसके पिता के घर आया। उसने भी अपनी पत्नी की मौत होने की बात बताते हुए उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
महिला का आरोप है कि 15 अप्रैल को आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर उसे घर से निकाल दिया। वीडियो वायरल कर उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। उसने 28 सितंबर को एसपी को डाक से शिकायती पत्र भेजा था। कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें