फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच लेखपाल भर्ती परीक्षा आज

Sat, 12 Sep 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को 19 परीक्षा केंद्रों पर 18326 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए दो जोनल और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती परीक्षा जिले में बनाए गए 19 केंद्रों पर दो पाली में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10.30 से 12 बजे तक और शाम पाली में 3 बजे से 4.30 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 9163 और द्वितीय पाली में भी इतने ही अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों को दो जोनल और चार

सेक्टर में बांटा है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती गई है। सीडीओ एनएन शुक्ला को प्रेक्षक बनाया गया है। डीएम के आदेश पर शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र वितरित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कक्ष निरीक्षक, सहायक कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र वितरण कर दिया गया है।

फैक्ट फाइल
रिजर्व में पर्यवेक्षक -सीएमओ डा. राकेश कुमार
जोनल मजिस्ट्रेट- एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर संतकुमार। एसडीएम अमृतपुर को अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया।

सेक्टर मजिस्ट्रेट- अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग विपिन कुमार पचौरिया, एक्सईएन ग्रामीण खंड विद्युत अमर सिंह, एक्सईएन जल निगम पंकज कुमार यादव, एक्सईएन सिंचाई मोर मुकुट सिंह। रिजर्व में जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति संतोष सिंह, एआरटीओ देवमणि भारती।

पर्यवेक्षक- 38
कक्ष निरीक्षक- 574
सहायक केंद्र व्यवस्थापक- 19

प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा, सात सिपाही तैनात
लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा सात सिपाही तैनात किए गए हैं। इनमें एक महिला और एक हेडकांस्टेबिल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने परीक्षा व्यवस्था देखने के लिए एएसपी, दो सीओ, आठ एसओ, 19 दरोगा, 19 हेडकांस्टेबिल, 95 सिपाही और 19 महिला सिपाही तैनात की  हैं।
 
अभ्यर्थियों के लिए ये हैं निर्देश
-फार्म भरते समय जिस फोटो को आवेदन में लगाया था, उसको प्रवेश पत्र पर लगाकर परीक्षा केंद्र पर आएं।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व केंद्र पर बुलाया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- प्रवेश पत्र के बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

-  अभ्यर्थी को परीक्षा के समापन से पहले और कक्ष निरीक्षक को उत्तर पुस्तिका सौंपेे बिना परीक्षा हाल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को काला या नीला प्वाइंट पेन लाना होगा।

-पेंसिल, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, सेलुलर फोन, पेजर, रबड़, ब्लेड व खाने पीने की चीजों को परीक्षार्थी केंद्र पर लेकर न आएं। अगर इनमें से कोई वस्तु बरामद होती है तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

परीक्षार्थी पेन के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे
रविवार को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी अपने साथ पेन के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे। गहन तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिल सकेगा। यह निर्देश एएसपी ने शनिवार को पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग के दौरान दिए। 
अपर पुलिस अधिक्षक रामभवन चौरसिया ने परीक्षा डयूटी में लगे पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा

केंद्र के अंदर कोई भी परीक्षार्थी बिना प्रवेश पत्र के नहीं जा सकेगा। इनको अपने साथ पेन ले जाने की इजाजत दी जाएगी।  बताया कि 19 परीक्षा केंद्रों को दो जोन और चार सेक्टरों में बांटा गया है। केंद्रो पर वह खुद भ्रमण करते रहेंगे। सभी जोनल व सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह करें।  नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के

विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। केंद्र पर किसी तरह का चाक, अन्य लेखन व नकल सामग्री नहीं जाने दी जाएगी। कहा कि नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। डीआईओएस भगवत पटेल व बीएसए योगराज सिंह ने परीक्षा केेंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें