फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी का आरोपी लेखपाल निलंबित

Wed, 17 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तहसील में एसडीएम सदर ने रिश्वतखोरी के आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


इसमें पखना बिहार क्षेत्र के विकास, अजय, राहुल, सुदेश कुमार आदि छात्रों तथा वकील विजय शर्मा, शिव प्रताप ने शिकायत की कि क्षेत्रीय लेखपाल शोभित अग्निहोत्री ने आय, मूल, जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत ली है और जिन लोगों ने नहीं दी उनके मनमानी रिपोर्ट से आवेदन निरस्त कर दिए। उन्होंने सिपाही भर्ती फार्म में संलग्न करने के लिए आवेदन किया था।

इस पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल शोभित को सस्पेंड कर दिया। कायमगंज, नवाबगंज, कमालगंज, राजेपुर ब्लाकों के प्रेरकों ने प्रदर्शन कर दिए ज्ञापन में कहा कि 2014 से अब तक का मानदेय का भुगतान कराया जाए। बीएलओ रैपिड सर्वे करने वाले प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया जाए और मानदेय बढ़ाया जाए। सिरमौर तराई निवासी वेदप्रकाश ने कहा कि ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश में उसका स्वीकृत लोहिया आवास निरस्त करा दिया। इसलिए जांच कराके उसको आवास दिलाया जाए। नायब तहसीलदार चूड़ामणि, केपी सिंह, नसीम जाफरी, कानूनगो बलवीर सिंह, सैदमीर खां आदि विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें