फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चली तैयारियां, नहीं आए एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर के जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। शाम तक एमडी का इंतजार होता रहा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के अधीन खंड, उपखंड कार्यालय और विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण करने के लिए प्रबंध निदेशक अमित किशोर के शुक्रवार को आने का संभावित कार्यक्रम था। एक सप्ताह से अधिकारी सूचनाओं को तैयार करने में जुटे थे। डिवीजन कार्यालय में स्थित आदर्श विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारियों को लगाकर घास की सफाई कराई गई। अधिकारी दिन पर प्रबंध निदेशक के आने की जानकारी करते रहे।
शाम तक प्रबंध निदेशक के न आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर, प्रबंध निदेशक ने बताया कि उनका फर्रुखाबाद में आने का कार्यक्रम था, लेकिन लखनऊ मीटिंग में चले गए थे। वह जल्द फर्रुखाबाद आएंगे और वहां की स्थिति का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें