फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में अधेड़ की मौत, कई जख्मी

Mon, 18 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कासगंज थाना राजारामपुर के गांव तिगरा जातपुर निवासी नेत्रपाल शाक्य (45) रविवार को राजारामपुर से सब्जी लेने के लिए बाइक से गए थे। देर शाम को नेत्रपाल घर लौट रहे थे। राजारामपुर स्थित बीडीआरएस इंटर कालेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यह घायल हो गए। हादसे  की जानकारी होने पर
विज्ञापन


परिजन इन्हें  कायमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर इन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल लाते समय रास्ते में नेत्रपाल की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति के शव को देखकर पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल था।  

उधर, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से सोमवार की तड़के ट्रेनों से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ आने लगी थी। एक टेंपो पर सवार होकर जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद के गांव अरब गढ़िया निवासी कालीचरन, महेशचंद्र, सरोजदेवी पत्नी राजवीर जिला इटावा थाना भरथना के गांव भोली निवासी साधु सोनेलाल, मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी बबलू और दिनेश गंगा स्नान करने पांचाल घाट जा रहे थे। ठंडी सड़क स्थित मदर इंडिया कोल्ड के पास  टेंपो पलट गया। इस हादसे में साधु
विज्ञापन


समेत सभी लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के आने पर साधु को छोड़ कर बाकी निजी अस्पताल चले गए। वहीं साधु ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उसकी देखभाल नहीं की जा रही है। इसी तरह मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी शिखा पुत्री पारथ सिंह  मोहल्ले की ही रश्मि पुत्री जबर सिंह को स्कूटी से आर्मी स्कूल छोड़ने फतेहगढ़ गई थीं। रश्मि की बहन राधा भी साथ में थी। रश्मि को छोड़ने के बाद दोनों सहेलियां वापस लौट रही थीं।

नेकपुर पुल के पास पीछे से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर दोनों छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन घायलों को दूसरे अस्पताल ले गए। एक अन्य हादसे में थाना नवाबगंज के गांव मंझना निवासी शैलेंद्र सिंह सड़क हादसे में जख्मी हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को जानकारी होने पर वह लोग घायल को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें