फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से होमगार्ड की मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरा निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड की मां घर के बाहर लगे हैंडपंप हाथ धोने गई थीं। हाथ धोने के बाद वह पास में लगे बिजली पोल के सपोर्टिंग वायर को पकड़कर उठीं तो उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव जौरा निवासी होमगार्ड कौशल पाठक कसबा चौकी में तैनात हैं। उनकी मां सरिता देवी(55) पत्नी राधामोहन पाठक शुक्रवार की सुबह शौच को गईं थीं। वापस आकर वह गांव में घर के बाहर लगे हैंडपंप पर हाथ धोने के लिए बैठ गईं। पास में ही बिजली का पोल लगा है। पोल का सपोर्टिंग वायर हैंडपंप के पास लगा है। सपोर्टिंग वायर में पहले से करंट आ रहा था। हाथ धोने के बाद वह वायर व हैंडपंप को पकड़कर उठीं। इससे उन्हें करंट लग गया। चीख सुनकर उनके देवर नमो दीक्षित वहीं पहुंच गए। उन्होंने अन्य परिजनों को आवाज लगाकर बुला लिया। सभी ने उन्हें करंट से छुड़ाया। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिलखते परिजन उनका शव लेकर घर चले गए। उनके चार पुत्र हैं। बड़े राजू गांव में खेती करते हैं। अनूप व छोटे पुत्र दुर्गेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कौशल कसबा चौकी में होमगार्ड हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बाद में बिजली कर्मियों ने सपोर्टिंग वायर को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें