फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर तीन सवार, हादसे में एक की जान गई

विज्ञापन
आर्यन के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव अलेपुर-शमसाबाद मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक पर सवार तीन दोस्तों में से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाला किशोर बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

गांव अलेपुर निवासी महेश चंद्र का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन कक्षा आठ में पढ़ता था। रविवार को आर्यन अपने दोस्त बबलू व आयुष के साथ बाइक से शमसाबाद बाजार गया था। आर्यन बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। बाजार से लौटते समय अलेपुर शमसाबाद के बीच में दूसरी ओर से आ रही बाइक की आर्यन की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।
आर्यन, बबलू व आयुष घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई। आर्यन की मां निर्मला देवी व पिता महेश चंद्र का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी। छात्र के शव का ढाई घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें