फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। मेरापुर क्षेत्र के मुरान तिराहा के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। ट्रक के पहिये में बाइक फंसने से युवक करीब 30 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी मदनलाल का 27 वर्षीय पुत्र राज किशोर मंगलवार शाम साढ़े सात बजे बाइक से सराय अगहत जा रहा था। मुरान तिराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत युवक ट्रक के पहिये में फंस कर 30 फीट तक घिसटता चला गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ट्रक में गैस सिलिंडर भरे हुए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। एसओ जगदीश वर्मा के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम नहीं लगाया।
सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें