फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राजमार्ग स्थित जमापुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दो युवकों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव जमापुर निवासी गुलाब सिंह पाल की शनिवार को बरात वापस आई थी। उसके बहनोई शमसाबाद थाने के गांव अलैहपुर निवासी उमेश(33), ममिया ससुर के बेटे रामकिशोर उर्फ बंटी(20) निवासी पीलो मउआ, थाना हरियामा हरदोई के साथ शादी में मिली बाइक लेकर गांव के ही राजमार्ग पर चले आए। शाम करीब पांच बजे शहर की ओर से जा रही एक बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें उमेश, बंटी और दूसरी बाइक पर सवार अमृतपुर थाने के गांव कुड़री सारंगपुर निवासी पंकज(23), जगरानी और सुमेरा घायल हो गईं।
उमेश और बंटी की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। यहां उमेश के सिर में गंभीर चोटें होने पर रेफर कर दिया गया। जमापुर निवासी राजरानी ने बताया कि पुत्र की शादी में मिली बाइक लेकर दोनों लोग मुख्यमार्ग पर चले गए थे। वहां दुर्घटना हो गई। दामाद की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में ले लिया है। दूसरी बाइक सवार लोगों को सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें