फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी कार ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरात लेकर जा रही एक कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें कार चालक और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में बैठा किशोर और अन्य साथी सुरक्षित है। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ के गांव खजुरिया नगला निवासी रमन की बरात कायमगंज के गांव मुड़ौल जा रही थी। बरातियों को लेकर जा रही एक कार शनिवार रात करीब नौ बजे मऊदरवाजा थाने के गांव हाथीपुर के पास कायमगंज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। इससे कार का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार चला रहे सिकंदरपुर निवासी शमशुद्दीन कुरैशी (40) और खजुरिया नगला के सुनील कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कार में सवार शोभित (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार सुनील के भाई वीरपाल के पुत्र तिलकचंद्र (13) और एक अन्य युवक को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पहुंचे इंस्पेक्टर ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें