फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे रजन पाल के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन के दिन मध्य प्रदेश के मुरैना में सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी रजन पाल (45) रक्षाबंधन के दिन तीन अगस्त को गोविंद नगर मथुरा से लोडर पर एक पार्टी का सामान लादकर झांसी जा रहा था। मध्य प्रदेश के मुरैना क्षेत्र में चार अगस्त को अज्ञात वाहन ने लोडर में सुबह करीब तीन बजे टक्कर मार दी। इससे लोडर चला रहे रजन पाल गंभीर घायल हो गया।
भाई राजकुुमार, बहनोई अजयपाल व बहन निर्मला देवी ने उसे मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने रविवार को उसे आगरा रेफर कर दिया। परिवार के लोग रजन पाल को आगरा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव गांव पहाड़पुर स्थित घर ले लाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई राजकुमार ने बताया कि वह तीन भाई और दो बहन है। रजनपाल 15 साल से पत्नी गुल्लादेवी व एक पुत्री के साथ मथुरा में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें