फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से ईंटों से भरी ट्राली पलटी, यात्री बचे

विज्ञापन
जसमई के पास दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज बाईपास पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्राली पलट गई और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक और बस में सवार यात्री सकुशल बच गए। पुलिस के पहुंचने तक चालक मौके से चला गया। इससे दोनों वाहन घटनास्थल पर ही खड़े हैं।
विज्ञापन

एटा डिपो में अनुबंधित बस सुबह करीब चार बजे एटा के लिए रवाना हुई। बाइपास पर जसमई के सामने बस ने आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर चालक को चोट नहीं आई। चालक बस की बैटरी निकालकर दूसरी बस से सवारियों को लेकर डिपो चला गया।
मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी यादव ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही वह पहुंचे, तो पता चला कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। वाहन कब्जे में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें