फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दवा लेने जा रही महिला को कुचल दिया। इससे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य दुर्घटनाओं में एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के कठेरियन नगला बुढ़नामऊ निवासी राकेश कुमार की 56 वर्षीय पत्नी रामदुलारी मंगलवार शाम मोहल्ला बनखड़िया में दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैै।
मोहम्मदाबाद के गांव छपट्टी निवासी रवीश तिवारी, पत्नी शुभम तिवारी के साथ नाती कृष्णा (8) की दवाई लेने बाइक से शहर आ रहे थे। इसी दौरान जहानगंज कोतवाली के गांव बेहटा के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने में बाइक फिसल गई। इससे उनके और नाती के चोटें लग गईं। वह हेलमेट लगाए थे। रवीश तिवारी को रेफर कर दिया गया है। उधर, फतेहगढ़ के सिविल लाइंस निवासी नरसिंह के यहां एक कार्यक्रम में उनका साला विशाल गुप्ता (24) पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी नोएडा आए थे। दोपहर बाद नरसिंह ने कार से कुछ रिश्तेदारों को रोडवेज बस अड्डा छोड़ने को भेजा। वह वापस जा रहा था, तभी भोलेपुर पर एक बाइक से टक्कर लग गई। इससे विशाल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें