फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की गूंज,अनुष्का व स्नेहलता बनी प्रधान

विज्ञापन
उप चुनाव में प्रधान चुनीं गईं स्नेहलता, अनुष्का व नफीश। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। भले ही कुछ महिला प्रधानों को जनता की सेवा के बजाय घर-गृहस्थी में ही सीमित रहना पड़ता हो। प्रधानी के कार्य उनके पति, पुत्र या फिर अन्य परिजन निपटाते हों लेकिन जनता जनार्दन ने प्रधान पद के उपचुनाव में महिला उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताया है। बुधवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय में हुई मतगणना में दुर्गुपुर ग्राम पंचायत में तीन पुरुष प्रत्याशियों को पराजित कर स्नेहलता प्रधान पद पर निर्वाचित हुईं। वहीं रठौरा मोहिनुद्दीनपुर ग्राम पंचायत में अनुष्का शर्मा उर्फ अनुशिखा ने भी पुरुष उम्मीदवार को पराजित किया। गंगाईच ग्राम सभा के प्रधान प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान की मौत के बाद उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। गंगाइच में नाम वापसी के बाद पूर्व प्रधान शकील के पुत्र मो. नफीश निर्विरोध निर्वाचित हो गए। दुर्गुपुर व रठौरा मोहिनुद्दीनपुर में बुधवार को मतगणना हुई। दुर्गुपुर में स्नेहलता पत्नी अवधेश सिंह ने 156 वोट पाकर 24 मतों से राहुल कुमार को हरा दिया। उदयप्रताप को 122 व अश्वनी चौहान को 45 वोट मिले। वहीं रठौरा मोहिनुद्दीनपुर ग्राम पंचायत से अनुष्का उर्फ अनुशिखा पत्नी राजीव कुमार ने 404 मत पाकर 61 मतों से अवधेश को हराया। अवधेश को कुल 343 वोट मिले।
बीएससी तक पढ़ी हैं अनुष्का
रठौरा मोहिनुद्दीनपुर की निर्वाचित प्रधान अनुष्का बीएससी तक शिक्षा प्राप्त हैं जबकि स्नेहलता हाईस्कूल पास हैं। अनुष्का पूर्व प्रधान सावित्री देवी कटियार की पुत्रवधू हैं। स्नेहलता पूर्व प्रधान अवधेश सिंह की पत्नी हैं। मतगणना समाप्ति पर निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेश त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी निरंजन त्रिवेदी, तहसीलदार राजीव वर्मा, एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पाल ने नव निर्वाचित तीनों प्रधानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। गंगाइच के वार्ड नंबर दो से निर्वाचित वार्ड सदस्य सितारा बेगम व वार्ड नंबर आठ से निर्वाचित मुस्ताख़ खां को वार्ड सदस्य का प्रमाण पत्र दिया गया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष टिकेंद्र सिंह, प्रधान संघ कमालगंज के महामंत्री अनूप कटियार, प्रधान संतोष सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें