फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुत्री के तिलक का सामान खरीदकर घर लौट रहे एक अधेड़ को डीसीएम ने पांचालघाट पुल पर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ ने कानपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधेड़ की पुत्री का पांच फरवरी को तिलक जाना था।
विज्ञापन

राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी प्रमोद (48) सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे शहर से खरीदारी करके बाइक से घर लौट रहे थे। पांचालघाट पुल पर पहुंचे कि सामने से आ रही एक डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। आसपास के लोगों ने दुर्घटना करने वाली डीसीएम और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रमोद की हालत खराब होने पर अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
प्रमोद दो भाइयों में छोटे थेे। उनके दो पुत्र शिवम, सत्यम में बड़े की शादी हो चुकी है। पुत्री स्वाती का पांच फरवरी को तिलक जाना था। उन्होंने पुत्री का विवाह गांव नगरिया गिरधरपुर निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू के साथ तय किया था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पांचालघाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि घायल ने कानपुर में दम तोड़ा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें