फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में गमगीन बैठे विमलेश के परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत की बुवाई कराने जाते समय ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे शनिवार रात में ही लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने भर्ती नहीं किया। आधी रात लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के खुटिया निवासी रामलड़ैते का 35 वर्षीय पुत्र विमलेश त्रिवेदी शनिवार शाम खेत की बुवाई कराने को गांव के ही ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इस पर विमलेश उसमें दब गया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने विमलेश को बाहर निकाला। गंभीर हालत होने पर उसे आवास विकास के निजी अस्पताल में दिखाया गया। डाक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर पहुंची कमालगंज थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मोर्चरी पहुंचे महिला-पुरुषों में कोहराम मचा रहा। कमालगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें