फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
रामचंद्र की फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। बाइक की टक्कर से बुधवार रात घायल हुए पूर्व सैनिक की लोहिया अस्पताल से रेफर करने के बाद ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुत्र की तहरीर पर नामजद बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार रात पूर्व सैनिक रामचंद्र त्रिवेदी (65 ) निवासी गांव राजपुर अपने खेत से बदायूं मार्ग से घर आ रहे थे। गांव के बाहर जब वह पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक चालक राजेंद्र निवासी गांव निशबी थाना राजेपुर ने सीधी टक्कर मार दी। इसमें रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पूर्व सैनिक को रात में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने पूर्व सैनिक की हालत गंभीर देखकर उनको रेफर कर दिया। परिजन उनको ले जा रहे थे। रास्ते में पूर्व सैनिक ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से घर में चीत्कार मच गया। पुत्र रजनेश, पुत्री प्रीती, पूनम व पत्नी रामदेवी रो रोकर बुरा है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर चालक राजेंद्र के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व सैनिक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें