नेहा उर्फ गोल्डी का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। कार की टक्कर से बुधवार को घायल हुई बालिका की इलाज के दौरान मिनी पीजीआई सैफई में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बालिका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती थी।
थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी नेहा उर्फ गोल्डी (11) पुत्री स्व. दलवीर यादव बुधवार को स्कूल से घर जा रही थी। तभी रास्ते में घर के सामने ही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे बालिका बोनट में उलझकर करीब साठ मीटर दूर तक कार के साथ घिसटती चली गई थी। चालक कार लेकर भाग गया था। परिजनों ने नेहा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया। नेहा की दो बहनें बड़ी और एक छोटी है। सबसे छोटा भाई ध्रुव है। मां राजकुमारी रो-रोकर बेहाल हो गईं। चाचा देवराज सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।