प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंगूरी बाग पर होली मिलन समारोह हुआ। अतिथि डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा होलिका में एक-एक बुराई का दान करें, तभी इस त्योहार की सार्थकता है। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और अबीर-गुलाल, इत्र लगाकर शुभकामनाएं दीं।
अंगूरीबाग के जटवारा जदीद केंद्र पर रामबेटी ओझा और केंद्र संचालिका शोभा दीदी ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया। कहा, परमात्मा का रंग लगने से आत्मा सोना बन जाती है।
आपस में मिलकर रहना ही सच्चे प्रेम की निशानी है। पूनम ने भी विचार व्यक्त किए। अंशु, प्रांशु, वंदना, बुलबुल, वैष्णवी, खुशी, स्माइल, संयोगिता, तान्या, अंशिका, सुहाने ने राधा-कृष्ण का रोल अदा किया।
इस मौके पर राघवेंद्र, कार्तिकेय, प्रवीण, सुभाष, रामशरण, गंगा सिंह, रवि, मानसिंह, बृजमोहन गुप्ता, प्रभात, हिमांशु, जगत प्रकाश, सुवालाल मिश्रा, हस्तरेखा, विनीता, संतोष, सरोज आदि मौजूद रहे।
उधर, फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के विजेताओं ने होली मिलन का आयोजन किया। इसमें समाजसेवी अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, अभिषेक दुबे, मीनू अग्निहोत्री, चित्रा अग्निहोत्री, मयंक बुंदेला, विपिन मिश्रा, शैलेश राठौर, शिवम दुबे, ज्ञानेंद्र, राममुरारी शुक्ला आदि ने होली पर विचार व्यक्त किए।
सभी ने अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। मिस्टर फर्रुखाबाद रिषभ राजपूत, विंध्या गुप्ता, प्रतिष्ठा ठाकुर, शिवम दीक्षित, विकास दुबे, साहिल मिश्रा, प्रियांशु कश्यप, प्रकाश, शौर्य, शशांक मिश्र, विशाल आदि थे।