फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर जिले का नाम किया रोशन

विज्ञापन
एनसीसी कैडेट अभय यादव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज के एनसीसी कैडेट अभय यादव ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया है। अभय यादव को उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेजर जनरल राकेश राना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कमालगंज के गांव खुदागंज निवासी शिव सिंह यादव का पुत्र अभय यादव आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह एनसीसी लिए है। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में होने वाली परेड के लिए उसका 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ से चयन होकर ग्रुप कमांडर अलीगढ़ भेजा गया था।
वहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 19 दिसंबर को नोएडा डीसी एनसीसी भेजा गया। वहां यूपी से 34 एनसीसी कैडेट्स पहुंचे थे। इसमें 20 छात्र और 14 छात्राएं थीं। फर्रुखाबाद से अभय यादव अकेले थे। बेहतर प्रदर्शन पर अभय को सीनियर अंडर आफीसर बनाया गया। उन्होंने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में हुई परेड में 33 कैडेट्सों के साथ परेड की। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र को सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीन फरवरी को उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन में टी पार्टी हुई। इसमें अभय यादव को शामिल होने का मौका मिला। वहां सेना के मेजर जनरल राकेश राना ने शील्ड देकर अभय यादव को सम्मानित किया।
इससे एनसीसी कैडेट अभय यादव ने जिला और बटालियन का नाम रोशन किया है। घर लौटने पर गुरुवार को फतेहगढ़ स्थित एमआईसी के प्रधानाचार्य लेफ्टीनेंट गिरिजा शंकर ने सम्मानित किया। अभय यादव ने एनसीसी कैडेट्सों के साथ अपने अनुभव को साझा किया। 12 यूपी बटालियन के कमांडिंग आफीसर कर्नल राजीव नेगी ने अभय यादव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें