फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बनेगी डिजाइनिंग डलिया, एक लाख तक मिलेगा ऋण

विज्ञापन
गांव रजीपुर में प्रशिक्षण के दौरान विचार रखती महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रजीपुर में चल रहे 6 दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर कई कारीगरों ने कहा कि अब वे डिजाइनिंग डलिया बुन सकेंगे। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने कहा डलिया कारीगरों को लकड़ी आदि की खरीद के लिए एक लाख रुपये तक ऋण मिल सकेगा। मोची कारीगरी के प्रशिक्षण का भी समापन किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रजीपुर में 18 अगस्त को उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ की ओर से डलिया निर्माण व मोची कारीगरी का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अशोक कुमार उपाध्याय ने प्रशिक्षण लेने वाले लाभार्थियों से प्रशिक्षण में प्राप्त किए गए कौशल की जानकारी ली। सहायक प्रबंधक मो. आशिफ ने ऋण व अनुदान की योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों से कहा गया कि 6 दिन के प्रशिक्षण के 1500 रुपये मानदेय उनके खाते में भेजा जाएगा। टूल किट भी दी जाएगी। एडीओ निरंजन त्रिवेदी, ब्लाक मिशन मैनेजर प्रदीप कुमार, उद्योग व प्रोत्साहन केंद्र के नीरज कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें