फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होटल में प्रेमी के साथ ईद मनाने गई युवती को पकड़ा

Sun, 22 Mar 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होटल में ईद मनाने गई एक युवती को हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। थाने में पीड़िता ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती का दूसरे समुदाय के युवक से दो साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। शनिवार दोपहर बाद युवक प्रेमिका को जसमई स्थित एक होटल में ले गया। इसकी भनक हिंदूवादी महिला नेताओं को लगी। महिलाएं मौके पर पहुंची तो एक कमरे में दोनों मिल गए। मौका पाकर युवक फरार हो गया।



युवती को महिलाएं पकड़कर पैदल हिंदूवादी नेता विमलेश मिश्रा के प्रतिष्ठान के पास पहुंचीं। विमलेश मिश्रा की सूचना पर तिकोना चौकी प्रभारी पहुंचे। ई-रिक्शा से युवती को कोतवाली ले गए। घटनास्थल मऊदरवाजा क्षेत्र का होने की वजह से उसे भेज दिया गया। तभी पहुंची सीओ सिटी ने युवती से बातचीत की, तो उसने सब कुछ सच बता दिया। इसी दौरान परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन




पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि युवक दो साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। शनिवार दोपहर बाद उसने वह होटल में ले गया। शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। शादी की बात कहने पर उसने धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपनाने पर ही शादी करने की बात कही। उससे जब दो साल तक झांसा देकर शारीरिक शोषण की बात कही, तो उसने पिटाई कर दी। शोर पर लोगों ने बचाया। वह काले रंग की बाइक से भाग गया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल युवती और परिजन थाने में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें