फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीसरी मंजिल की छत पर युवती को मारी गोली

विज्ञापन
लोहिया स्थल भर्ती घायल युवती - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के चंद कदम दूर किराये के मकान की तीसरी मंजिल छत पर देर रात एक युवती को गोली मार दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अजब सिंह उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बीबीगंज निवासी विवेक कुमार का परिवार थाने से चंद कदम दूर बहादुरगंज में दीपक शाक्य के मकान में किराये पर रहता है। उनकी पत्नी प्रीति अपनी बेटी सलोनी (18) के साथ देर रात मकान की तीसरी मंजिल की छत पर टहलने के बाद बैठ गईं। इसी दौरान पहले से घर आने जाने वाले एक युवक ने सलोनी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली सलोनी के दाहिने पैर में लगकर दूसरी ओर निकल गईं। चीखपुकार पर अन्य लोग पहुंचे। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल सलोनी को थानाध्यक्ष अपनी कार से लोहिया अस्पताल लेकर गए। मां ने बताया कि युवक घर पर आता जाता था। बिना किसी बात पर आते ही उसने गोली चला दी। इसके बाद भाग गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एएसपी गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा ने अस्पताल में युवती और उसकी मां ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि परिजनों और पीड़िता ने आरोपी का नाम बताया है। गोली मारने की बात बताई जा रही है। आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
आरोपी से चल रही थी शादी की बात
घायल सलोनी ने बताया कि गोली मारने वाले युवक से करीब एक साल से शादी की बात चल रही थी। उससे कोई बात भी नहीं हुई थी। वह अचानक परिवार को जीवित ना छोड़ने की धमकी देने लगा था। आता को पहले यह समझी की मम्मी को मारेगा, मगर जैसे ही आगे बढ़ी तो उसने गोली मारकर घायल करके भाग गया। युवती के पिता हलवाई का काम करते थे। वह एक माह से गायब हैं। युवती आठ दिन से काम करने टाउन हॉल जाती थी। इससे युवक की युवती से बात नहीं हो पाती थी। इससे वह नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें