फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाग में फंदे पर लटका मिला युवक, मौत

Wed, 03 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-10 सुनील। फाइल फोटो - फोटो : सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई मठ में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




गांव शिवरई मठ निवासी विजेंद्र श्रीवास्तव के 19 वर्षीय पुत्र सुनील की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इससे अक्सर गांव में ही इधर-उधर रहकर भाइयों के घर खाना खा लेता था। उसकी गांव में एक छोटी झोपड़ी भी थी। लोगों ने बताया कि सोमवार रात वह गांव में आई एक बरात में डांस करता दिखाई दिया था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने आम के बाग में उसका शव फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी।
युवक के भाई सचिन ने पुलिस को जानकारी दी। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में दो भाई सचिन और शिशुपाल और चार विवाहित बहनें हैं।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी और एसएसआई सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। परिजन आर्थिक तंगी के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। इस पर पुलिस ने खर्च वहन करने की बात कही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो-10 सुनील। फाइल फोटो- फोटो : सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें