फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुराल से पत्नी को बुलाने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव अर्जुनगला निवासी अजीत कुमार जाटव (30) लिंटर का जाल डालने का काम करता था। उसकी करीब चार साल पहले शादी हुई थी। वह रविवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से पत्नी को बुलाने कन्नौज के गुरसहायगंज जा रहा था। कमालगंज के गांव उबरीखेड़ा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आने से साफ है कि हेलमेट नहीं लगाए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा रवेंद्र कुमार ने बताया कि वह तीन भाइयों में बड़ा था। छोटे अमन, राहुल हैं। बहन दीक्षा, पत्नी निशा, मां संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी करीब चार साल पहले शादी हुई थी। वह घर से हेलमेट लेकर गया था। पुलिस ने दुर्घटना करने के शक में एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें