फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जानवरों के लिए चारा लेने जा रहा युवक काली नदी में गिरा

Fri, 25 Jul 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जानवरों के लिए चारा लेने जा रहे युवक का पैर फिसल जाने से वह काली नदी में गिर गया। गहरे पानी में डूबने से वह लापता हो गया। जानकारी पर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों से नदी में तलाश कराई लेकिन शाम तक पता नहीं चला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कैंटाह निवासी रामचंद्र का पुत्र अनंतराम (36) खेती करता है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अनंतराम जानवरों के लिए चारा लेने गांव के सामने स्थित काली नदी के किनारे गया था। नदी के पास पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
जानकारी पर पिता रामचंद्र व भाई संतराम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलवाया और नदी में अनंतराम की खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन


घटना से परिजन बेहाल हो गए। पत्नी व मां नदी किनारे बिलखतीं रहीं। शाम तक चली खोजबीन के बाद भी अनंतराम का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने पर गोताखोरों ने तलाश बंद कर दी। चौकी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दी गई। शनिवार सुबह से फिर गोताखोर नदी में तलाश करेंगे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि काली नदी में गिरे युवक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें