फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इन्वर्टर सुधारते वक्त करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
दिवंगत विकास राजपूत। - फोटो : दुकान पर राखी देखतीं युवतियां।
विज्ञापन
कमालगंज। घर में भाई की बेटी (भतीजी) की जन्मदिन की तैयारियों में जुटे युवक को मंगलवार को इन्वर्टर सही करते समय करंट लग गया। बचाने आई मां को भी झटका लग गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन





थाना क्षेत्र के कैंटाह ग्राम पंचायत के मजरा ककरैया निवासी 20 वर्षीय विकास राजपूत गुजरात के अहमदाबाद में निजी नौकरी करते थे। वह रविवार को रक्षाबंधन के लिए छुट्टी लेकर घर आया थआ। बड़े भाई प्रमोद की पुत्री पलक का बुधवार को जन्मदिन था।
इस दौरान नौटंकी कार्यक्रम भी होना था। विकास परिजनों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त था। मंगलवार शाम करीब सात बजे विकास घर के कमरे में लगे इन्वर्टर के बिजली बोर्ड को ठीक कर रहा था।
विज्ञापन

इन्वर्टर से लाइट का प्लग निकालने के दौरान विकास करंट की चपेट में आ गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मां शारदा बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी करंट का झटका लग गया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी बाबूराम ने अंगौछे से विकास को खींचा। हालत गंभीर होने पर भाई बृजेश और प्रमोद निजी वाहन से फर्रुखाबाद शहर स्थित निजी अस्पताल ले गए।

यहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद ने बताया कि भाई विकास अहमदाबाद में पिज्जा बनाने का काम करते थे। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों द्वारा सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें