फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल(फर्रुखााबाद)। दिल्ली में रील बनाते समय युवक मंगलवार रात को ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। युवक की एक सप्ताह पूर्व शादी तय हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी शिवम कठेरिया(18) पुत्र राम सेवक दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन के पास रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजन के अनुसार मंगलवार रात वह नरेला रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल से रील बना रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया की युवक की शादी तय हो गई थी। एक सप्ताह पूर्व युवक गांव आया था। गोद भराई हो चुकी थी। शादी की तिथि तय होनी बाकी थी। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें