फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक बेहोश कर नकदी व सामान ले उड़े टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। दिल्ली के दादरी से रोडवेज बस पर सवार युवक को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। गिरोह ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर दिया। मोबाइल, नकदी व बैग चुरा ले गए। परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के असईनगला निवासी प्रेमदास (24) पत्नी सरला के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे प्रेमदास घर आने के लिए रोडवेज बस पर सवार हुआ था। रास्ते में जहरखुरानी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। बुधवार सुबह फर्रुखाबाद स्थित बस स्टैंड पर परिचालक ने बेहोशी हालत में उसे नीचे उतार दिया। दोपहर तक जब प्रेमदास घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन में जुट गए। दोपहर को पुलिस ने परिजनों को कॉल कर सूचना दी। इस पर करीब 3:30 बजे पिता बेचेलाल, ससुर सुनील कुमार परिजन के साथ पहुंच गए।
परिजन गंभीर हालत में प्रेमदास को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उपचार किया। प्रेमदास ने बताया कि उसका मोबाइल, आधार कार्ड, सात सौ रुपये व बैग रोडवेज बस से गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें