फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक के पहिये से महिला का सिर कुचला मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पति व बच्चों के साथ बाजार आई महिला ट्रक की टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर गई। ट्रक के पहिए से सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सीओ व इंस्पेक्टर ने पहुंच कार्रवाई का आश्वासन दिया तो एक घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज की रामाश्रम चौकी क्षेत्र के अमरौली निवासी सुरजीत सक्सेना बुधवार दोपहर पत्नी पूजा सक्सेना (38) पुत्र पवन व आकाश के साथ खुदागंज बाजार करने आया था। शाम करीब चार बजे खरीदारी करने के बाद कस्बा में फतेहगढ़- गुरसहायगंज राज्य मार्ग पर स्थित मंदिर के निकट दंपती रुक गए। सुरजीत व पूजा समोसा लेकर दुकान से उतर रहे थे। इसी दौरान कमालगंज की ओर से जा रहे ट्रक की टक्कर लगने के बाद पूजा सड़क पर गिर गई।
ट्रक के पहिया से सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। पति सुरजीत, पुत्र पवन व आकाश शव देख बिलखने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से लंबा जाम लग गया। जानकारी होने पर सुरजीत के गांव से भी लोग मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया। सूचना पर सीओ अमृतपुर संजय वर्मा ने पहुंच परिजनों को ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एक घंटे बाद करीब पांच बजे शव को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मार्ग पर लगे जाम को खुलवाने में जुट गए। सुरजीत ने बताया कि उसके तीन पुत्र अमन (17), आकाश (16), पवन (18) व पुत्री शिवांशि (6) है। शाम 7:30 बजे परिजनों के साथ थाने पहुंचे सुरजीत ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें