फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में भक्ति की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सजीव धार्मिक झांकियों, बैंडबाजों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन

शोभायात्रा कमेटी की ओर से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ देर शाम कासिमबाग कैंट में कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सर्वेश वाल्मीकि ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने सभी स्वरूपों की आरती उतारकर पूजन-अर्चन किया। यात्रा कासिमबाग कैंट से शुरू होकर लोको रोड, भोलेपुर तिराहा, हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा तिराहा, फतेहगढ़ चौराहा और कचहरी मार्ग से होते हुए ग्वालटोली स्थित मंदिर पहुंची। यहां कुछ देर ठहरने के बाद यात्रा गोगाजी महाराज के मंदिर पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, माता सीता, एकलव्य और गुरु द्रोणाचार्य की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। भक्ति गीतों और बैंडबाजों की धुन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष सर्वेश वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदिकवि होने के साथ ही मानवता और ज्ञान के प्रतीक हैं। उनके विचार समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके पर विजय अनुरागी, भारत सिंह, निर्देश कुमार, शिव कुमार, नितिन और आनंद आदि मौजूद रहे। वहीं, शहर के दरीबा पश्चिम और वाल्मीकि बस्ती नखास से भी शोभायात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें