शमसाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक से ग्रामीण ने 60 हजार रुपये ठग लिए हैं। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी आशकीन खां ने तहरीर दी। इसमें कहा, वह जनसेवा केंद्र संचालक है। आठ अगस्त को गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी ग्रामीण दुकान पर आया था।
ग्रामीण ने कहा, वह उसके खाते में ऑनलाइन रुपये डाल रहा है, उसे नकद चाहिए। उसने अपने खाते में 20 हजार और 40 हजार रुपये बहन के खाते में डलवा लिए। इसके बाद 60 हजार रुपये ग्रामीण को दे दिए।
शनिवार को उसका और बहन का खाता फ्रीज हो गया। पीड़ित ने बैंक में पूछताछ की तो पता चला कि उसकी और बहन के खाते में 11,29,430 रुपये आने का मुकदमा केरल में साइबर क्राइम के तहत दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है। साइबर क्राइम कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।