फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिल्ली में सब्जी विक्रेता की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी रविंद्र सिंह (25) की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। रविंद्र दिल्ली में रहकर सब्जी बेचते थे। उनकी शादी दो माह पूर्व मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी युवती से हुई थी। वह ससुराल में रह रही थी, जबकि रविंद्र दिल्ली चला गया था। 6 फरवरी को दिल्ली में गोली लगने से उसकी मौत की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। परिजन का आरोप है कि रविंद्र को गोली उसकी पत्नी के प्रेमी ने मारी है, जो उसी के गांव का निवासी है। शनिवार रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शव गांव पहुंचते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। रविवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

======
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें