फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिलिंडर से भरा ट्रक पलटा, हादसा बचा

Fri, 06 Jun 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पपड़ी गांव के पास देर रात सीएनजी सिलिंडर से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मार्ग रात भर बाधित रहा।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 12 बजे शाहजहांपुर से कायमगंज आ रहा ट्रक जैसे ही पपड़ी गांव के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रक में बड़ी संख्या में सीएनजी सिलिंडर भरे थे। गाड़ी पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसआई सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया।
सीएनजी सिलिंडर होने की वजह से शुरुआत में कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चालक ने घटना की सूचना बरेली निवासी वाहन मालिक सचिन को दी। वह रात तीन बजे मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह क्रेन मंगवाकर पलटी हुई डीसीएम को सीधा किया गया और मार्ग को सामान्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक सचिन ने बताया कि चालक को झपकी आने की वजह से दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि सिलिंडर सुरक्षित रहे और कोई विस्फोट नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने ट्रक हटवाकर यातायात बहाल करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें