फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बकरीद से पहले ईदगाह और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण

Fri, 06 Jun 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
बकरीद को लेकर निरीक्षण करते जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह। - फोटो : रेलवे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने बकरीद त्योहार को लेकर थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की ईदगाहों, नमाज स्थलों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। वहीं जनपद में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल, बिजली और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारी की समीक्षा की। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि नमाज के समय शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश न कर सके।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी अपील की कि वे त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि ईद उल-अजहा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें