फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल : बिना एस्टीमेट दो पोल की लाइन बनाकर लगा दिया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज डिवीजन के हजियांपुर उपकेंद्र से जुड़े गांव हरसिंहपुर गोवा में बिना एस्टीमेट दो पोल की लाइन बनाकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। विभाग को चूना लगाकर जिम्मेदारों ने खेल कर दिया। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


लाइन शिफ्टिंग व ट्रांसफार्मर गायब करने के तीन मामलों में अभी जांच चल ही रही है कि एक और नया मामला सामने आ गया है। कायमगंज डिवीजन के हजियांपुर उपकेंद्र से जुड़े गांव हरसिंहपुर गोवा में बिना एस्टीमेट बनाए सीधे उपभोक्ता से सेटिंग कर जिम्मेदारों ने दो खंभे की लाइन बनाकर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर कहीं से लाकर रख दिया। इससे सबमर्सिबल चलाकर किराये पर खेतों की सिंचाई की जा रही है। इससे विभाग का दोहरा नुकसान हो रहा है।
एसडीओ विद्यासागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने जेई दीपक कुमार से इस संबंध में जानकारी की। हालांकि, पूर्व में तैनात जेई व एसडीओ 15 दिन पूर्व ही स्थानांतरित हो चुके हैं। जेई के लिए यह क्षेत्र नया है। वह मौके पर स्वयं जाकर जांच करेंगे। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें