प्रांशी के रोते बिलखते परिजन व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। गुरुवार सुबह खेत पर शौच के लिए गई किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुरा निवासी प्रबल प्रताप सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अनीता बच्चों के साथ गांव में रहती है। गुरुवार सुबह उनकी 8 वर्षीय बेटी प्रांशी घर के सामने स्थित खेत में शौच के लिए गई थी।
खेत में अन्ना जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए कटीले तार लगे थे। जो मेड़ पर लगे बिजली के पोल से बंधे थे। इन तारों में करंट आ रहा था। किशोरी जैसे ही खेत में जाने लगी, तो वह इन तारों की चपेट में आ गई।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन उसका शव देख कर बेहाल हो गए।
प्रांशी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD