फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दोस्तों संग गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Wed, 30 Apr 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते परिजन। - फोटो : लोहिया अस्पताल में रोते परिजन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोस्तों संग गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। आधा घंटे बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजन डूबने को लेकर आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के लकूला गिहार बस्ती निवासी सुभाष गिहार का पुत्र क्रिश (14) सुबह करीब 11 बजे घर से मोहल्ले के ही दोस्त अंकित, सहजन और प्रेम के साथ गंगा नहाने गया। पैंटून पुल के पश्चिम में चारों नहा रहे थे। करीब 12 फीट गहरे पानी में क्रिश अचानक समा गया। दोस्तों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। आसपास के गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद करीब 30 मिनट में उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही चीख-पुकार मच गई। बहन पलक बेहोश हो रही थी। परिजनों ने बताया कि क्रिश तीन भाइयों में बड़ा था। छोटे डुग्गी और वरुण हैं। अस्पताल प्रशासन ने शव मोरचरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें