फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में स्टेडियम ए ने बी टीम को 39 रन से हराया

विज्ञापन
स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ए टीम ने जीती पांच मैचों की शृंखला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांच क्रिकेट मैचों की शृंखला के फाइल मैच में मंगलवार को ए टीम ने बी टीम को 39 रन से शिकस्त दी। रितिक और सनी को मैन ऑफ द मेच चुना गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर चयनकर्ता और इंटर नेशनल क्रिकेट काउंसिल लेबल ए कोच ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में पांच दिवसीय क्रिकेट शृंखला का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। टॉस जीत कर ए टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 131 रन बनाए। इसमें रितिक ने 54 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी टीम ए टीम के गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर नहीं टिक पाई।
विज्ञापन

92 रन पर बी टीम सिमट गई। ए टीम ने 39 रनों से मैच जीत लिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर चयनकर्ता एवं रणजी टीम में खिलाड़ी रहे कमलकांत कनौजिया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंटर नेशनल क्रिकेट काउंसिल के ए लेवल कोच पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहित कपूर ने विजेता टीम के कप्तान दानिश खान और उपविजेता टीम के कप्तान आर्यन को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ए टीम के खिलाड़ी रितिक और सनी दुबे मैन ऑफ द मैच चुने गए। दोनों टीमों के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल, टेबिल टेनिस के जिला सचिव उपेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें