फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, दो झुलसे

Sun, 15 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव तौफीक की मड़ैया में शनिवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से मकान की छत पर रखी पतेल की झोपड़ी में आग लग गई। इस हादसे में घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन

घटना के अनुसार, सर्वेश कुमार के मकान के ऊपर बनी झोपड़ी में उनकी पुत्रवधू नीरज चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान उठी चिंगारी झोपड़ी में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों में घिरकर नीरज झुलस गई। उसे बचाने पहुंचे पड़ोसी भगवानदास भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित सर्वेश कुमार ने बताया कि आग से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना के बावजूद दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें