फर्रुखाबाद। माफिया डॉ. अनुपम दुबे के ब्लाक प्रमुख भाई समेत छह गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बाद शेष बचे चार अन्य की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, मगर कोई भी हाथ नहीं लग सका। ब्लाक प्रमुख समेत गैंग के अन्य सदस्यों ने रात जेल में बिताई।
मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे, उनके भाई मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहम्मदाबाद थाने के गांव सहसापुर निवासी विनीत दुबे उर्फ बीनू, अलावलपुर के धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौबे, मैनपुरी जिले के थाना बिछवां गांव सहारा निवासी आदेश सिंह, कादरीगेट थाने के अल्लाहनगर बढ़पुर निवासी महेंद्र कटियार, मैनपुरी के बिछवां थाने के गांव जगतपुर निवासी विजय विक्रम, भनऊ जगतपुर निवासी आशुतोष द्विवेदी उर्फ बॉबी, भोगांव थाने के गांव अलीपुर पट्टी आलीपुर खेड़ा के आशीष पांडेय, कादरीगेट थाने के अल्लाहनगर बढ़पुर निवासी प्रवीन कटियार पर भी गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अनुपम दुबे मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं, जबकि ब्लाक प्रमुख अमित दुबे, अनुराग दुबे, विनीत दुबे, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, आदेश सिंह और महेंद्र कटियार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। पुलिस ने फरार चल रहे विजय विक्रम, आशुतोष द्विवेदी, आशीष पांडेय, प्रवीन कटियार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, मगर कोई भी हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी भूमिगत हो गए हैं। शीघ्र ही पकड़ने में सफलता मिलेगी।